
माता रानी कीजिये,
किरपा की बरसात,
सर पे हमारे रखिये,
अपना वरदानी हाथ,
माता रानी कीजिए,
आप अगर चाहेंगी माँ,
दुखड़े होंगे दूर,
दृष्टि दया की डालिए,
हमपे एक भरपूर,
आप जो चाहे बिगड़ी,
बन जाएगी हर बार,
जग जननी जगदम्बे माँ,
आपसे ये विनती,
दुखियारों ने की है माँ,
आपसे ये अर्जी,
सुखमय कर दो मैया इन,
सबके दिन और रात,
कबसे खड़े मंगते माँ,
दुर्गा आपके द्वारे,
आस लिए आए है ये,
झोली अपनी पसारे,
इन सबकी झोली में दे,
दीजिये माँ खैरात,
ना मांगे हम हीरे ना,
मांगे माँ हम ना मोती,
ना चाहे हम सोना ना,
आपसे मांगे चांदी,
जनम जनम का मैया,
हम चाहे आपका साथ,
आपकी लीला महिमा जाने,
है ये जग सारा,
भक्तो को मिलता है ये,
आपके दर पे सहारा,
आपके के दर पे बिगड़े,
बन जाते है हालात,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

