
मीठे रस से भरी रे, राधा रानी लागे,
मने कारो कारो जमुनाजी रो पानी लागे |
यमुनाजी ताे कारी कारी राधा गोरी गोरी |
वृन्दावन में धूम मचावे बरसाना कि छोरी |
व्रज्धाम राधाजी की राजरानी लागे राजरानी लागे
कान्हा नित मुरली मे तेरे सुनरे बारम बार |
कोटिन रूप धरे मनमोहन, तऊ ना पावे पार |
रूप रंग की छबीली पटरानी लागे पटरानी लागे
ना भावे मने माखन-मिसरी, अब ना कोई मिठाई |
मारी जीबड़या ने भावे अब तो नाम मलाई |
वृषभानु की लाली तो गुड़धानी लागे गुड़धानी लागे
राधा राधा नाम रटत है जो नर आठों नाम |
तिनकी बाधा दूर करत है राधा राधा नाम |
राधा नाम मे सफल ए जिंदगानी लागे जिंदगानी लागे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





