
सुनो सुनो हनुमान जी
सुनो सुनो हनुमान जी,
एक जरुरी काम जी ।
राम प्रभु से करवा दयो,
भगतां की पहचान जी ।
राम प्रभु से करवा दो,
राम प्रभु के दर पे थारो,
रोज ही आणो जाणों है ।
छोटो है काम म्हारो,
थाने ही पटवाणो है ।।
थारा करा गुणगान जी,
अर्जी पे दो ध्यान जी ।
थे हो भगत श्री राम प्रभु का,
और भगत म्हे थारा जी ।
राम प्रभु पे बने है बाबा,
थोड़ा हक़ तो म्हारा जी ।।
मानांगा अहसान जी,
पूरा करो अरमान जी ।
स्वार्थ की है सारी दुनियां,
बात या म्हारे मतलब की ।
कहे पवन दरकार म्हाने,
इसीलिए थारी पड़गी ।।
जद निकले है प्राण जी,
मुक्ति देवे राम जी ।
सुणो सुणो हनुमान जी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
