
मुझे देने दर्शन आज,
मेरे गणपति जी गणराज,
मेरे अंगना पधारो,
नाथ मेरे अंगना पधारो....
विघ्न विनाश हरने वाले,
पूरा काज करने वाले,
पूर्ण करो मेरे काज,
स्वामी मेरे अंगना पधारो,
रिद्धि सिद्धि के तुम स्वामी,
मंगल कर्ता अंतर्यामी,
तीनों लोकों में तुम्हारा राज,
भगवन मेरे अंगना पधारो,
दास तुमसे करे ये विनती,
राजीव तुमसे करे ये विनती,
सांसों की मेरे चाहे,
जितनी बची हो गिनती,
उनमें समाए रहना सरताज,
देव मेरे अंगना पधारो,
भक्तों की रखने लाज,
देने दर्शन आज,
हमारे अंगना पधारो,
गणपति गणराया गणराज,
नाथ हमारे अंगना पधारो,
©राजीव त्यागी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

