
मुरली वाले ओ मुरली वाले कृष्ण
मुरली वाले,
ओ मुरली वाले,
किया मैंने जीवन,
तेरे हवाले,
तर्ज – जाने वाले।
दुनिया छोड़ के पड़ा हूं,
तेरी राहों में,
मुझको उठा ले कान्हा,
अपनी ही बाहों में,
वृजरज समझ कर,
चरणों से लगा ले,
चैन मिलता ना,
जग के नजारों से,
घायल हुआ हूं तेरी,
कजरारी धारों से,
संभलता नहीं दिल,
किसी के संभाले,
तेरे प्रेम का,
रोग क्यू लगा लिया,
झलक सी दिखा के सारे,
जग को भुला दिया,
मैंने बिठाया दिल में,
तू भी बिठा ले,
तेरे चरणों में,
मेरा बस ठिकाना है,
‘साहब सिंह यादव’ को,
दुनिया कहती दीवाना है,
तेरे सिवा कौन जाने,
मेरे दिल के छाले,
गायक / प्रेषक – साहब सिंह यादव।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


