
मुरलीवाले तेरा सा यार नहीं
मुरलीवाले तेरा सा यार नहीं,तूं जो देता है, मिले ना प्यार कहीं ।। टेर ।।
तर्ज – हुश्नवाले तेरा जवाब नहीं ।
तुम सुदामा को, जितना प्यार दिया,अपने सम उसको, बना तार दिया,कौन दे सकेगा, ऐसा प्यार कोई ।। तूं जो देता ...
. ।। १ ।।
नानी बाई के, बन के भाई तुम्हीं,रश्म सारी, निभायी श्याम तूं हीं,मिलती उसकी, नहीं मिशाल कहीं ।। तूं जो देता ...
. ।। २ ।।
तेरी नजरों में, करूणा धार बहे,सारे सद्ग्रंथ, ये ही बात कहे,सुनता ‘सांवर’ की क्यूं पुकार नहीं ।।
तूं जो देता ...
३ ।।
लिरिक्स – सांवर जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



