
मेरा कान्हा भोले भक्तों का दीवाना,
कोई देखे संवारिये का बन कर दीवाना,
इक तारा ले हाथ में नरसी पहुंचा भात में कौन सा उसके साथ में,
आ कर काम बना गया घर घर धन बरसा गया भकत का मान बड़ा गया,
संवारिये के नाम पर राज पाठ सब त्याग कर पाव में घुघंरू बाँध कर ,
मीरा बाई चल पड़ी राणा की कुछ न चली प्रभु ने ही रक्षा करि,
भगतो की क्या बात है नारायण जब साथ संग सारी सौगात है,
नंदू भज श्री माधवव् मिट जाए सार भरम रहे याद इनके चरण
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



