
मेरा दिल अटका तेरी मूरत पे,
मुझको तो किसी की खबर नही,
जब से देखा है मैने तुझे,
दिल तेरा दीवाना हो ही गया,
मेरे नैनो, मेरे नैनो को अब तेरे सिवा,
कुछ और तो आता नज़र नही,
क्या क्या महिमा बतलाऊँ मैं,
कैसे दिल की बात बताऊँ मैं,
मेरा बहुत, मेरा बहुत पुराना नाता है,
मुझपे तो किसी का असर नहीं,
जो होगा देखा जाएगा,
अब हम तो रहेंगे चरणों में,
अब भला, अब भला बुरा माँ क्या सोचे,
हमको तो चिंता फिकर नही,
जब इतना कुछ हो जाता है,
दिल मेरा मचलने लगता है,
मिलने को, मिलने को तड़पड़े मैय्या से,
रहती फिर माँ को सबर नही,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
