
मेरा स्वामी सांवरिया मैं तो उनकी बावरिया
मेरा स्वामी सांवरिया,
मैं तो उनकी बावरिया,
जनम जनम तक साथ रहे,
मेरा सांचा श्याम पिया,
तर्ज – तेरा मेरा साथ अमर।
मन में यही विश्वास है,
हर पल मेरे पास है,
चिंता फिकर अब कोई नही,
रिश्ता हमारा खास है,
चिंतन में नट नागरिया,
प्रेम सुधा छलकाता है,
रस भरे बोल सुनाता है,
सर पर हाथ घुमाता है,
रोम रोम हरषाता है,
प्रीत मेरी मन गागरिया,
ना जाने किन कर्मो से,
ऐसा स्वामी पाया है,
एक जनम की बात नही,
जनम जनम महकाया है,
अंतरमन बजे बांसुरिया,
जब भी जन्म मिलें मुझको,
तेरा प्रभु गुणगान करूँ,
नाँचू बनके जोगनिया,
श्री चरणों का ध्यान धरूँ,
‘नंदू’ बजे नित पायलियाँ,
स्वर – श्री नन्द किशोर जी शर्मा।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

