
मेरी अंखियों के सामने ही रहना
ओ शेरों वाली जगदम्बे
हम तो चाकर मैया तेरे दरबार के
हो भूखे हैं हम तो मैया
भूखे हैं हम तो मैया बस तेरे प्यार के
विनती हमारी भी अब करो मंज़ूर माँ
हो चरणों से हमको कभी
चरणों से हमको कभी करना ना दूर माँ
माँ शेरों वाली जगदम्बे
मुझे जान के अपना बालक सब भूल तू मेरी भुला देना
माँ मुझे जान के अपना बालक सब भूल तू मेरी भुला देना
ओ शेरों वाली जगदम्बे आँचल में मुझे छिपा लेना
ओ मेरी अंखियों के सामने ही रहना
तुम हो शिव जी की शक्ति मैया शेरों वाली
तुम हो शिव जी की शक्ति, मेरे भोले की
हो मेरे भोले की शक्ति मैया शेरों वाली
मेरे भोले की शक्ति मैया शेरों वाली
तुम हो दुर्गा हो अम्बे मैया तुम हो काली
बन के अमृत की
हो बनके अमृत की धार सदा बहना
तेरे बालक को तभी माँ सबर आए
तेरे बालक को हाँ हाँ, तेरे बालक को मैया
जहाँ देखूं माँ तू ही तू नज़र आये
हो जहाँ देखूं माँ तू ही तू नज़र आये
मुझे इसके
मुझे इसके सीवे कुछ ना कहना
देदो शर्मा को भक्ति का दान मैया जी
देदो भक्तो को भक्ति का दान मैया जी
देदो शर्मा को हाँ हाँ, अपने शर्मा को माता
अपने शर्मा को भक्ति का दान मैया जी
लक्खा गाता रहे तेरा गुणगान मैया जी
है भजन तेरा
है भजन तेरा भक्तो का गहना
ओ मेहरो वाली जगदम्बे
जय माता दी जय माता दी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

