
धोबी मैले कपड़े धोता मैले दिल तू धोयेगी,
मेरी चौरासी कट जायेगी दया तेरी जब होयेगी,
मालिन बन के तू धरती पे बीज ज्ञान के बोयेगी,
गंगा युमना सरस्वती भी तेरे ही तो नाम माँ,
आठो पैर माँ क्षुधा लुटाना तेरा अदभुत काम माँ,
मूङ गवांर नादानो को तू विद्वान बना देती,
तेरी मौज बबुल के भी मीठ्ठे आम लगा देती,
तु है पार लगाने वाली नैया नही डुबोयेगी,
तेरा नाम हैै मानसरोवर सभी देवता कहते है,
श्रद्धा लगन के हंस भवानी यहाँ पे मोती चुनते है,
कामधेनु है पास तुमहारे जग को दूध पिलाती माँ,
तेरी कृपामयी से नजर से तर गई पापी दुनिया माँ,
अब भी मेरे लिऐ तु माता ममता पुष्प पिरोऐगी,
जो भी भक्त तेरी भक्ती करते तुम्हे ना कभी भुलाते है,
उनकी कुटीया की जगह पर शीश महल बन जाते है,
मुझे भी माँ तुझ पर भरोसा मेरी भी बिगङी बना दोगी,
कभी भटकने ना दोगी मजिंल तक पहुचा दोगी,
व्याकुल बच्चा जब तक जागे तू भी माँ न सोयेगी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
