
मेरी भी खबर रखना
मेरी भी खबर रखना, मेरा भी हाल लेना,
पहले भी संभाला है, आगे भी संभाल लेना.....
बड़ी उलझन है पग पग, सूझे ना राह कोई,
सुलझा दो सारी उलझन, नहीं और चाह कोई,
तेरा तो काम भक्तों को मुश्किल से निकाल लेना,
तुम हो दया के सिंधु, मेरी बांह थामे रखना,
तुम हो जो रहनुमा तो फिर क्यूँ पड़े भटकना,
मैं गिरूं तो मेरे हाथ में तुम हाथ डाल लेना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
