
सतसंग की है रात,
भोलेनाथ को रिझाना है,
कीर्तन की है रात,
भोलेनाथ को मनाना है,
शिवशक्ति को रिझाना है,
तासोल गाँव में नाथ,
है बडी़ निराली बात,
नर्मदेश्वर धाम बना,
होता मड शक्ति साथ,
है परचा हाथो हाथ,
जो भी गा चरण पडा,
किरपा की बरसात,
करके दर्श दिखाना है,
जो आया सवाली,
वो जाये न खाली,
प्रभु घट ग्यान भरो,
बम बम बोली,
भगतो की आ टोली,
भोले बाबा महर करो,
जोडे दोनु हाथ,
दाता आपके गुण गाना,
कालो के हो महाकाल,
भगतो को करो निहाल,
प्रभु मती देर करो,
आधी अनादी दाता,
चरणो में जग आता,
भोले बाबा कष्ट हरो,
ऐसे दीनानाथ,
एक आसरा जो पाना है,
यु मोईनुद्दीन भोले,
चरणो मे गुण गाता,
प्रभु तुम दया करो,
नानु पंडित दाता,
चरणो में चित लाता,
मेरी खाली झोली भरो,
भाव भक्ति का,
हमको आनंद उठाना है,
गायक – मोईनुद्दीन जी मनचला।
प्रेषक – मनीष सीरवी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


