
मेरी सांसों में गोपाल जपूं श्री राधे राधे
Meri Saanson Mein Gopaal Japuun Shri Raadhe Raadhe lyrics
मेरी सांसों में गोपाल, जपूं श्री राधे राधे,
मेरी धड़कन में बृजपाल, जपूं श्री राधे राधे
मेरी चितवन में नंदलाल, जपूं श्री राधे राधे,
मेरे मनन में बाल गोपाल, जपूं श्री राधे राधे,
मेरे चिंतन मे बृजलाल, जपूं श्री राधे राधे,
मेरे जहन में यशुमति लाल, जपूं श्री राधे राधे,
मेरे सुमिरन में घनश्याम, जपूं श्री राधे राधे,
मेरी रोम रोम में श्याम, जपूं श्री राधे राधे,
मेरे प्रियतम कृष्ण मुरारी, जपूं श्री राधे राधे,
मेरे ध्यान में मुरलीधारी, जपूं श्री राधे राधे,
मेरे हृदय बसे गिरिधारी, जपूं श्री राधे राधे,
मेरे इष्ट श्री बांके बिहारी, जपूं श्री राधे राधे,
जपूं श्री राधे राधे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

