
मेरे अश्को से बाबा,
तेरा गहरा रिश्ता है,
बहते है जब भी ये,
इनमे तू दीखता है,
तर्ज – गुरुदेव दया करके।
सुन लो दुनिया वालों,
आंसू वो रवानी है,
बाबा से मिला दे जो,
बहता ये पानी है,
किस्मत को बदल दे जब,
चरणों में चढ़ता है,
इतिहास के पन्नो को,
देखो जो पलट के जरा,
मीरा नरसी सबके,
आंसू का कतरा गिरा,
शक्ति इसमें इतनी,
पत्थर भी हिलता है,
आँखों के आंसू को,
बाबा पढ़ लेते है,
बिन बोले ही दिल की,
बातें सुन लेते है,
‘राखी’ क्या बयां करूँ,
यहाँ सबकुछ मिलता है,
स्वर – राजू मेहरा जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

