
मेरे डूबने से पहले मेरा श्याम आएगा
नहीं ये हो नहीं सकता ये बेडा डूब जायेगा,
मेरे डूबने से पहले मेरा श्याम आएगा,
मेरा श्याम आएगा....मेरा श्याम आएगा....
पक्का भरोसा है अपने कन्हैया पे,
विश्वास है मुझको बंसी बजैया पे,
उसे मालूम है वर्षों का ये रिश्ता टूट जाएगा,
हाँ चल पड़ा है वो मुझको बचाने को,
हाँ आ रहा है वो रिश्ता निभाने को,
कन्हैया जानता है धीरज मेरा छूट जाएगा,
आता रहा है वो आता रहेगा वो,
तेरे साथ हूँ हर दम मुझसे कहेगा वो,
मेरे आंसू का बनवारी ये झरना फूट जाएगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


