
जो भी होगा देख लेंगे, डरने की क्या बात है,मेरे महादेव, भोलेनाथ, मेरे साथ है ।। टेर ।।
तर्ज – दीनानाथ मेरी बात ।
रीझ जाए पल में, बड़े ही भोले भाले हैं,मैं हूँ शरण में इनकी, मेरे रखवाले हैं,ढाल है ये मेरी, मेरे सिर पे इनका हाथ है ।।
१ ।।
काल के भी काल ये तो, मेरे महाकाल है,इनके रहते भय का ना, कोई भी सवाल है,इनकी ही किरपा से बनती, बिगड़ी सारी बात है ।। २ ।।
मैं तो मेरे पूरे मनसे, करूँ तेरी आराधना,शिव ही है पूजा मेरी, शिव मेरी है प्रार्थना,दीन है ‘सचिन’ तेरा, तूं ही मेरा नाथ है ।।
३ ।।
लिरिक्स – सचिन जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



