
जय भोले भंडारी बाबा जय भोले भंडारी,
हम आए शरण तुम्हारी बाबा राखो लाज हमारी...
कौन से पुण्य बाबा गंगा जी ने कीने,
अपनी जटा में बाबा उन्हें जगह दीनी,
जय भोले भंडारी....
कौन से पुण्य बाबा चंद्रमा ने कीने,
अपने मस्तक पर बाबा उन्हें जगह दीनी,
कौन से पुण्य बाबा नागों ने कीने,
अपने गले में बाबा उन्हें जगह दीने,
कौन से पुण्य बाबा नंदी गढ़ ने कीने,
अपनी सवारी बाबा उन्हें बना लीनी,
कौन से पुण्य बाबा गौरा जी ने कीने,
अपने हृदय में बाबा उन्हें जगा दीनी,
कौन से पुण्य बाबा गणपति जी ने कीने,
अपनी गोदी में बाबा उन्हें जगह दीनी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

