
मेरे श्याम आज तुझको जी भर के देखना है
मेरे श्याम आज तुझको,
जी भर के देखना है,
पलकों में तुझको अपनी,
बंद कर के देखना है,
एक बार देखने से,
होता नहीं गुजारा,
होती है फिर तमन्ना,
देखूं तुझे दोबारा,
तुझे फिर तेरी गली से,
गुजर के देखना है,
जिस चाँद से मुखड़े पे,
मरती थी राधा रानी,
जिसे देखते ही मीरा,
तेरी हो गई दीवानी,
उस चाँद से मुखड़े पे,
मुझे मर के देखना है,
इस दिल के आयने में,
तस्वीर तेरी रख के,
देखेंगे आज अपनी,
तक़दीर को परख के,
तेरे मन में मेरे प्यारे,
अब उतर के देखना है,
स्वर – संदीप बंसल जी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
