
मेरे सांवरे सरकार तुम्हारा क्या कहना
Mere Saanvare Sarakaar Tumhaara Kya Kahana lyrics
मेरे सांवरे सरकार तुम्हारा क्या कहना
इकलौते लखदातार तुम्हारा क्या कहना
हारे के सहारे बाबा शीश के तुम दानी
दुनिया ये सारी बाबा तेरी है दीवानी
कलयुग के पालनहार तुम्हारा क्या कहना
जब जब भी संकट आया और मेरा मन घबराया
मेरे साथ खड़े हो बाबा तुमने एहसास कराया
गिरते को लिया संभाल तुम्हारा क्या कहना
तेरे एक इशारे पे बाबा चलती ये सृष्टि सारी
सूरज चंदा भी गगन में आते बारी - बारी
तेरे हाथ मेरी पतवार तुम्हारा क्या कहना
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





