
मैं खाटू श्याम का दीवाना
मैं खाटू श्याम का दीवाना
वही बिगड़ी बनाते है,
मिटा के मेरी उल्जन वो मेरे काम आते है
मुझे पग पग पे वो आके सदा देते सहारा है
मैं जब मजधार में आया वही बनते किनारा है
मैं जब आंसू बहाता हु मुझे आके हसाते है
ये हारो का सहारा है बड़ी महिमा निराली है
नही दानी कोई ऐसा जगत इसका सवाली है
शरण में जो भी आ जाता बड़ी किरपा लुटाते है
बड़ा है वीर मत वाला शीश ही दान कर डाला
नही योधा कोई ऐसा ये है भगतो का रखवाला
निशाँ इसका जो लाते है बड़ा सुख चैन पाते है
ना हारा हु मैं किस्मत से ना मैं दुनिया से हारुगा
मुझे है नाज बाबा पे सदा उनको पुकारू गा
केवल मेरा वो रखवाला कर्म मुझपे कमाते है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


