
मैं तो आई तेरे द्वार लाडली श्री राधे
मैं तो आई तेरे द्वार लाडली श्री राधे
श्री राधे, श्री राधे ॥
मेरा कर दो ॥बेडा पार, लाडली श्री राधे ।
मैं तो आई, तेरे द्वार, लाडली...
सोना, ना माँगू राधे, चांदी ना माँगू ॥
मैं तो माँगू ॥तेरा प्यार, लाडली श्री राधे ।
कोठी, ना माँगू राधे, बांग्ला ना माँगू ॥
मैं तो माँगू ॥राधे राधे नाम, लाडली श्री राधे ।
कोई, नहीं है मेरा, झूठे जगत में ।
मुझको, ले लो, अपनी शरण में ॥
मैं तो छोड़ के ॥आई संसार, लाडली श्री राधे ।
तेरी, कृपा राधे, सब जग जानी ।
पूरी, करना सब, आस हमारी ॥
मेरी विनती ॥करो स्वीकार, लाडली श्री राधे ।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



