
मैं तो बनके दीवानी सांवरिया की नाचूं रे छम छम
मैं तो बनके दीवानी,
सांवरिया की नाचूं रे छम छम,
मैं तो बन के दीवानी,
खाटू वाला अपने प्यार की,
छेड़ रहा सरगम,
तर्ज – धमाल।
जग की कोई परवाह नहीं है,
कोई हँसता तो हँसता रहे,
भूल के सब कुछ श्याम प्रभु मैं,
मैं तो हुई मगन,
श्याम नाम की ओढ़ चुनरिया,
हुई बावली श्याम की मैं,
सुबह शाम यादों में श्याम की,
खोई रहूं हर दम,
रंग चढ़ जाए जिसपे श्याम का,
चढ़के कभी ना उतरे जी,
रंग चटकार है श्याम का ‘कुंदन’,
होता कभी ना कम,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
