
मैया जी तुम आ जाओ ईक बार मैया जी तुम आ जाओ ईक बार,
नैन बिछा कर बाट निहारु, दर्शन दो ईक बार,
मैया जी तुम जय हो,
निस दिन तेरा रूप निहारु तन मन धन सब तुझ पर वारु,
हर पल हर क्षण तुम्हे पुकारु दे दो अपना प्यार,
मैया जी तुम जय हो मैया जी तुम आ जाओ ईक बार,
मैया जी तुम आ जाओ ईक बार......
डोल रही मझधार मे नईया तुझ बिन मैया कौन खिवईया,
डूब ना जाए बीच भवंर मे क्यों छोड़ा मझधार,
मैया जी तुम जय हो मैया जी तुम आजाओ ईक बार,
मैया जी तुम आजाओ ईक बार......
हे प्राण्श्वरी हे परमेश्वरी तुम सी तुम तो एक ही हो,
माँ हमसे लाख हजार मैया जी तुम जय हो,
तारे गिन गिन रहन गुजारी दर्शन दो अब मैया प्यारी,
आस लगी मोहे एक तुम्हारी कर दो भव से पार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

