
मैया तेरे नवराते हैं,
मैं तो नाचू छम छमा छम,
छमाछम छमाछम छमाछम,
मैया तेरे जगराते हैं,
मैं तो गाऊं तेरे गुण,
तेरी धुन में मगन,
मेरा झूम रहा तन,
जैसे नाचे है मोर,
देख रिमझिम सावन,
जैसे घिर आए फिर बदरा,
घनन घनन घन,
सज गई है सारी गलियां,
सज गए हैं चौबारे,
ऐसे में दिल ये मेरा,
मैया मैया पुकारे,
जी रहे हैं हम तो माता,
एक तेरे सहारे,
भर आएंगे मेरे नैना,
होंगे जो दर्शन तुम्हारे,
मैया मेरे घर में आना,
आकर कभी तू ना जाना,
करता रहूं तेरी सेवा,
हो जाए जीवन सुहाना,
गा रही है सारी दुनिया,
गा रहे भक्त सारे,
ऐसे ही सदा मैया,
संग रहना हमारे,
तुमने दी है यह खुशियां,
तुमसे ही है उजियारे,
करना यूं ही कृपा माँ,
हम हैं बालक तुम्हारे,
आए हैं दिन यह सुहाने,
दर्शन के बिन दिल ना माने,
चरणों में दे दो जगह हम,
तेरे दरश के दीवाने,
स्वर – श्री लखबीर सिंह लक्खा जी,
प्रेषक – शेखर चौधरी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

