
का बरनन करूं मां तुम्हारो नहीं तुम्हारो पार
शरण तुम्हारी आ गए मां बोले जय जय कार
हल हाकत में मिल गई रे, मोरी जानकी माई
सुंदर रूप तुम्हारो, शोभा बरनी न जाए
राजा जनक की लाड़ली हो मां
मैया राजा जनक की लाड़ली हो मां !! टेर !!
राजा जनक हरषाय रहे, लए गोदी उठाए
यज्ञ हवन करवाए, दए नाम धराय
सीता नाम धराए रे, जग में विख्यात
जग जननी जगदंबा, महिमा बरनी ना जाए
मैया सुनैना धन्य भई, मिली जानकी माय
लाड़ प्यार मां करती, रहीं झूला झुलाय
देवता फूल बरसाए रे, छाई खुशियां अपार
जन्मी सीता मैया, बोलो जय जय कार
विजय बर्मन शरण पड़े, जोड़े दोनों हाथ
दया करो महारानी, रखियो मोरी लाज
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

