
मैया रानी आयेंगी,शेरावाली आयेंगी,
कि खुला दरवाजा रखना....
जब से हमने होश संभाला,
तब से मैया तुमको जाना,
चरणों में शीश झुका के,
बिगड़ी तकदीर बनाना,
मैया के नवरात्रे आये,
सब बैठें हैं शीश झुकाये,
आशा की ज्योति जला के,
लगा के भोग ताजा रखना,
जो श्रद्धा से माँ को बुलाये,
उस घर में माँ दौड़ी आये,
फूलों से घर महका के,
एक लोटा जल का ताजा रखना,
जिस पे मैया हो जाए प्रसन्न,
उसको देंगी माँ पहले दर्शन,
मैया की भेंटें गाके,
बजा के गाजा बाजा रखना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




