
मैया रानी आयेगी दर्शन दे जायेगी
ये खुल्ला दरवाजा रखना रे खुल्ला॥
मैया के नवरात्रे आये, सब बैठे हैं ज्योत जलाऐ,
मैया जाने कब आ जाऐ, श्रृद्धा भक्ति से सांझा रखना,
जो श्रृद्धा से मां को बुलाये, उस घर मै मां दौड़ी आये,
फूलों से घर महका के, इक लोटा जल का ताजा रखना,
जिसपे मैया हो गयी प्रसन्न, उसको देगी पहला दर्शन,
मैया की भेंटे गा के, बजा के गांजा बाजा रखना,
जो मैया के व्रत निभाये, सिंग पर ये वो ही मिल जाए,
ना कभी कोई रह पाए बस इतना अंदाजा रखना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
