
म्हारी सुन लो श्याम सरकार सभी कुछ हार के आया हूँ
म्हारी सुन लो श्याम सरकार,
सभी कुछ हार के आया हूँ,
बाबा मैं हूँ बड़ा लाचार,
तेरे दरबार में आया हूँ,
म्हारी सुणल्यो श्याम सरकार,
तर्ज – आ लौट के आजा।
मैंने सुना है गिरते हुए को,
बाबा तुम्ही हो उठाते,
हारे हुए को बेसहारे हुए को,
बाबा तुम्ही हो जिताते,
डालो रहम नजर एक बार,
श्याम दातार मैं आया हूँ,
तकदीर अपनी रूठी हुई है,
छाया है गम का अँधेरा,
मंजिल नहीं है रस्ता नहीं है,
कब होगा मेरा सवेरा,
मेरी नैया है बिन पतवार,
फंसा मझधार में आया हूँ,
सुन सुन के चर्चे लोगों से बाबा,
आया हूँ मैं तेरे दर पे,
मेरी नहीं तो अपनी ही रखले,
इतनी दया मुझ पे कर दे,
इस पार लगा या उस पार,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

