Skip to content

यहाँ दुख में ब्रम्ह भी रोते हैं

Yahaan Dukh Mein Bramh Bhi Rote Hain lyrics

20
॥ श्री ॥

यहाँ दुख में ब्रम्ह भी रोते हैं,

हे रघुराई तुमसे विनती करूँ मैं,

दुःख में पड़ा हूँ दुःख से उबारो,

माया नाच नचाए रे,

इससे कौन बचाए रे,

धरा धाम पर दुख आए तो,

कभी नहीं घबराना रे,

दुख में ही सुख ढूंढ निकालो,

हंसकर गले लगाना रे,

खुद मर्जी कोई काम ना होते हैं,

यहाँ दुख में ब्रह्म भी रोते हैं।।

तर्ज – अपने तो अपने होते।

विधना के आगे ये कैसी लाचारी है,

बन बन घूम रही सिया सुकुमारी है,

धन कोई काम ना आया रे,

फुस की कुटिया बनाया रे,

कल जो बनते अवधपति,

वो इस कुटिया में सोते हैं,

देखके ऐसे दसा प्रभु के,

कोल भील भी रोते हैं,

बिधगति में जो लिखा वही होते हैं,

सुख दुख तो ज्ञानी जीव,

हंस हंस के ढोया है,

सबको जो सुख बांटे,

वो काहे रोया है,

जो नियम वही बनाया है,

पहले उसने ही निभाया है,

नर के रूप नारायण है वो,

ज्ञान की बात बताता हैं,

होना था जो वही हुआ इसे,

कोई रोकना पाता है,

बोझ उठाकर खुद ही सब ढोते हैं,

पहले जो बीज बोया,

अब फल आया है,

फल आने में थोड़ा,

देर लगाया है,

सब के पीछे कोई कारण है,

कार्य पहले से निर्धारण है,

अगर वृक्ष है कहीं ऊगा तो,

बीज कही से आता है,

वृक्ष है कोई उगाने वाला,

ऐसे नहीं हो जाता है,

कारण सबको पता नहीं होते हैं,

॥ जय हो ॥

हिंदी · Read on Bhajan Baan

Share this bhajan with your family

Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

Sponsored
Devotional partner
Advertisement

About this bhajan

Meaning, tradition and how to sing it

यहाँ दुख में ब्रम्ह भी रोते हैं भजन लिरिक्स is a bhajan dedicated to Ram Ji, sung in homes, temples, and community sabhas across India.

The bhajan opens with the line "Yahaan dukh mein bramh bhii rote hain,", a verse devotees often recite while lighting the evening lamp or gathering for kirtan.

On this page you can read the complete lyrics in Hindi (Devanagari), Hinglish (Roman transliteration), English translation. Use the language toggle above to switch scripts, adjust the font size for comfortable reading, and save the bhajan to revisit during your next sabha or solo practice.

If you enjoy this composition, explore more bhajan bhajans below. Each one is curated to help you build a devotional reading list that suits your tradition, mood, and occasion.

More bhajans you may like

See all