
याद मैंने किया ना तुझे सांवरे,
तूने एक पल भी मुझको भुलाया नहीं,
तू हमेशा था प्यारे मेरे सामने,
मैंने आँखों से पर्दा हटाया नहीं,
तूने एक पल मुझेको भुलाया नहीं।।
तर्ज – तुम अगर साथ देने का।
जब मैं शबरी बना राम तू बन गया,
मैं सुदामा था जब श्याम तू बन गया,
तू हर एक युग में आया मुझे थामने,
और मैं तुझको पहचान पाया नहीं,
धूप में बनके आया तू छईया कभी,
पार की नाव बनके खिवैया कभी,
राह हर पल दिखाई तेरे नाम ने,
तूने एहसान फिर भी जताया नहीं,
भूल ‘संदीप’ की माफ़ करता रहा,
मेरे हक़ में तू इंसाफ करता रहा,
मुझको बेहका लिया छल कपट काम ने,
ध्यान दो पल भी तेरा लगाया नहीं,
तूने एक पल मुझको भुलाया नहीं,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
