
रंग ले के खेलते गुलाल ले के खेलते
( होली आई, होली आई, होली आई...
मस्ती लाई, मस्ती लाई, मस्ती लाई ॥)
राधा संग, होली नन्द, लाल खेलते,
बोलो, सा रा, रा रा... ( सा रा, रा रा )
सा रा, रा रा, मदन, गोपाल खेलते,
बोलो, सा रा, रा रा... जय हो...
ढोलक, मंजीरा और, रंग ले के नाचते ॥
सखीयाँ और, सारे ग्वाल, बाल खेलते,
भर, पिचकारी मारे, राधा को कन्हईया ॥
मुखडे पे, मल के, गुलाल खेलते,
राधा जी, गुलाल मले, श्याम जी के मुख पे ॥
सारे आज, हो के लाल, लाल खेलते,
देवता भी, होली यहाँ, खेलने को आते हैं ॥
ब्रह्या विष्णु, बाबा भोले, नाथ खेलते,
इस, मंदिर की तो, शान ही निराली है ॥
भक्त यहाँ, होली हर, साल खेलते,
सा रा, रा रा, होली हर, साल खेलते,
जय जय श्री राधे राधे
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



