
रखवाला
तू ही फलक है सितारा है तू
अंधेरो में रोशन नज़ारा है तू
हमें नाज़ तुझ पर हमारा है तू
हारे हुओ का सहारा है तू
खाटू के मंदिर में,
बैठा देव निराला
रखवाला रखवाला,
सबका रखवाला-2
दुखियों के ये दुखड़े हरता,
अहिलावती का लाला
सबका रखवाला,
दुनियाँ ने ठुकराया जब जब,
हाथ मेरा इसने थामा तब तब-2
बाँहों में भरकर के गिरने से संभाला,
रखवाला रखवाला सबका रखवाला,
मुश्किल चाहे जितनी बड़ी हो,
साथ में बस मेरा श्याम धणी हो-2
माझी बन भक्तों की नाव चलाने वाला
हार के जो आया इस दर पे,
पल में रंक से राजा कर दे-2
श्याम ने अपने प्रेमी को,
कभी ना दर से टाला
श्याम नाम आधार है जिनका,
श्याम सहायक बनता उनका-2
परछाई बन दीपक,
संग चलता खाटू वाला
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

