
रघुवर का सेवक पुराना लगता है,
हमको तो ये राम दिवाना लगता है,
ज्यादा ना देखो नजर लग जायेगी,
कीर्तन की ये रात दोबारा आयेगी,
क्या क्या किया श्रीराम ने हनुमान के खतिर,
क्या क्या किया हनुमान ने श्रीराम के खातिर,
मुश्किल शब्दों में बताना लगता है,
श्रीराम के बिन बेकार थी मोती की वो माला,
तो चीर कर हनुमान ने सीना दिखा डाला,
ये चेहरा जाना पहचाना लगता है,
मुझको तो ये राम दिवाना लगता है,
पाना हो अगर हनुमान को तो राम को भजले,
पाना हो अगर श्रीराम को हनुमान को भजले,
भक्तों को चरनों में ठिकना लगता है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
