
राधा नाम जपा कर बन्दे
बरसाने की रज्ज अमृत है पावन है ब्रिज धाम,
तू ना भटके फिर लख चौरासी बस गा ले राधा नाम.....
राधा नाम जपा कर बन्दे काम यही बस आएगा,
अटल विजय होगी तेरी तू सांवरिया को पायेगा,
राधा नाम जपा कर बन्दे.....
इस जग के झूठे चक्कर में तू फिरता मारा मारा,
अंत समय कोई काम ना आवे चाहे हो जितना प्यारा,
राधे नाम का अमृत पी तू और ना कुछ ले जाएगा,
अपनों साँसों की माला पे राधे राधे गाया कर,
आठों याम इसी अमृत की धारा में तू नहाया कर,
श्री चरणों में अर्पण हो जा नहीं तो धोखा खायेगा,
अपने भक्तो पे करुणामयी इतनी कृपा कर देना,
जो भी आये द्वार तुम्हारे उसकी झोली भर देना,
राधे नाम से तू धर्मेंद्र भव सागर तर जाएगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




