
राधा नाम जपा कर बन्दे काम यही बस आएगा
By singing radhe radhe Raadhaa naam japaa kar bande
राधा नाम जपा कर बन्दे,
दोहा – बरसाने की रज अमृत है,
पावन है ब्रज धाम,
तू ना भटके फिर लख चौरासी,
बस गा ले राधा नाम।
काम यही बस आएगा,
अटल विजय होगी तेरी,
तू सांवरिया को पायेगा,
देखे – राधा राधा नाम हमको।
इस जग के झूठे चक्कर में,
तू फिरता मारा मारा
अंत समय कोई काम ना आवे,
चाहे हो जितना प्यारा,
राधे नाम का अमृत पी तू,
और ना कुछ ले जाएगा,
अपनों साँसों की माला पे,
राधे राधे गाया कर
आठों याम इसी अमृत की,
धारा में तू नहाया कर,
श्री चरणों में अर्पण हो जा,
नहीं तो धोखा खायेगा,
अपने भक्तो पे करुणामयी,
इतनी कृपा कर देना,
जो भी आये द्वार तुम्हारे,
उसकी झोली भर देना,
राधे नाम से तू ‘धर्मेंद्र’,
भव सागर तर जाएगा,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




