
राधे मोहे जमुना के पार मिलना,
पार मिलना मेरी सरकार मिलना,
मैं तो आऊंगा राधे मुकुट पहन के,
मुकुट पहन के राधे मुकुट पहन के,
टीका पहन के तैयार मिलना,
मैं तो लाऊंगा राधा मुरली हाथ में,
मुरली हाथ में राधा बंसी हाथ में,
फूलों की माला लिए हाथ मिलना,
मैं तो आऊंगा पीतांबर पहन के,
पीतांबर पहन के राधा पीतांबर पहन के,
साड़ी का रंग तुम लाल रखना,
राधे मोहन जमुना के पार मिलना.....
मैं तो आऊंगा राधा बारात लेके,
बारात लेकर राधा बारात लेके,
मंदिर में सखियों के साथ मिलना,
मैं तो आऊंगा राधे रथ में बैठकर,
डोली को अपनी सजाए रखना,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

