
राधे रानी थारी नौकरी करे नसीबो वाला
राधे रानी थारी नौकरी,
करे नसीबो वाला,
करे नसीबो वाला कोई,
करे जी किस्मत वाला,
श्री चरणों की सेवा दे दे,
श्री चरणों की भक्ति,
जीते जी हो जाए राधे,
फिर तो अपनी मुक्ति,
श्री चरणों में ध्यान रहे और,
श्री चरणों में गुजारा,
फिर तो नैया पार लगेगी,
मिल जाएगा किनारा,
श्री चरणों की धूलि दे दे,
श्री चरणों में ठिकाना,
फिर तो झोली भर जाएगी,
ये अनमोल खजाना,
श्री चरणों का दर्शन दे दे,
श्री चरणों का प्यार,
फिर तो बनवारी हो जाए,
अपना बेड़ा पार,
स्वर – जयशंकर जी चौधरी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

