
राम भजो सिया राम भजो रे,
राम बिना नही रहना,
मै नही कहता हूँ भाई,
यह सँत ग्रँथ का कहना,
बोलो हैना हैना हैना।।
तर्ज – एक डाल पर तोता बोले।
राम नाम की महिमा ऐसी,
जो ध्याए सुख पाए,
राम नाम मे जो रम जाए,
भव से वो तर जाए,
राम नाम जो ध्याए,
राम बिना न बीते,
तेरे दिन हो चाहै रैना,
मात पिता की सेवा करना,
सेवा से न घबराना,
लाख बुरा हो चाहे कोई,
उसको भी अपनाना,
लाख बुरा हो कोई,
मात पिता मे रहते भगवन,
इनको दुख न देना,
सेवा अपना धर्म समझ कर,
सेवा करते जाना,
राम कृपा से जो मिल जाए,
उसमे खुशी मनाना,
धर्म सदा अपनाना,
राम कृपा जिस पर हो जाए,
उसका फिर क्या कहना,
– भजन लेखक एवं प्रेषक –
श्री शिवनारायण वर्मा,
मोबा.न.8818932923
वीडियो उपलब्ध नहीं।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





