
रेशमी चोला पहाड़ो वाली का
वन मे गरजे शेर हे बलशाली का
तेरे भवन मे लगते माता तेरे जयकारे।
तेरा दर्शन जिसको होवे कट जाते संकट सारे
रास्ता है दुष्वार शेरो वाली का
तू सबके कारज करती जगदम्बे जग की माता
सोना चांदी है बरसते जब चौदस का दिन आता
कम ना हो भण्डार शेरोवाली का
तू सिंह सवारी करके जब मंदिर मे आये
फिर भक्त भवानी मिलके सब तेरी भेंटे गाये
मौका ना हर बार शेरोवाली का
तू अम्बे माँ भवन मे भक्तो को दर्शन देती
जो फूल प्रसादी लाते तू उसके भाग जगाती
कदम कदम पर साथ शेरोवाली का
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




