
लाड़ो है सबकी प्यारी
लाड़ो है सबकी प्यारी बरसाने वारी
एक छोटी सी नन्ही सी विषभानु दुलारी
तेरे दर से मिलती खुशिया सबको सारी
दुःखियों को देके जगह बरसाने में बुलाया है
दर पे जो आया तेरे उसने सब कुछ पाया है
श्री राधा रानी तेरे चरणों मे है नमन
उची है अटारी मेरी बरसाने वारी की
आते है तेरी शरण तूने ऐसा रस बरसाया है
राधा नाम लेके मेने श्याम को बुलाया है
मेरी लाड़ो प्यारी को न लागे किसी नज़र
स्वर कपिल खुराना
लेखक कपिल खुराना
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


