
ले गया ले गया ले गया दिल मुरली वाला
ले गया ले गया ले गया,
दिल मुरली वाला दिल ब्रिज का ग्वाला,
मोर मुकट की लटकन ने ये दिल मेरा लटका लिया,
अटक गया दिल ये मेरा कान्हा ने झटका दियां,
खा के झटका ये दिल मेरा नैनो में जा उजल गया,
कजरारी अंखियो को देखा दिल का मामला सुलज गया,
अधरों की मुस्कान जो देखि दिल से दिल बेचैन हुआ,
मुरली की तान सुनी जब चैन कहा अब चैन कहा,
देख कमर की लचकन प्यारी मैं भी थोडा लचक उठी,
ओड के चुनर श्याम नाम की मैं भी थोडा थिरक उठी,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



