
ले लो शरण सांवरे गुणगान तेरा करते है
ले लो शरण सांवरे,
गुणगान तेरा करते है,
मेरे खाटू वाले श्याम,
तेरा हम ध्यान करते है,
तर्ज – जीता था जिसके लिए।
देते हो सबको तुम ही सहारा,
तुमने सहारा दिया,
करके कृपा फिर मेरे सांवरिया,
मुझको भी अपना लिया,
तेरे नाम की माला दिन रात जपते है,
तेरे हवाले नैया है बाबा,
पार लगा दो इसे,
जीवन भी तेरे हवाले है बाबा,
आकर संभालो इसे,
दया से तेरी कितने परिवार पलते है,
हर एक ग्यारस खाटू मैं आऊं,
दिल की है ये आरज़ू,
भजनों को तेरे गाता मैं आऊं,
दीखता मुझे तू ही तू,
शरण में तेरी कितने दुःख दर्द कटते है,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.



