
विघ्न विनाशक नाम है,
गणराज तुम्हारा गणराज तुम्हारा,
एकदंत गजवदन गजानन,
तुमको नमन हमारा,
तर्ज – जनम जनम का साथ है।
नमो नमो जय गणपति,
नमो नमो भगवंत,
ध्यान धरे है तेरा,
सुर नर मुनि सब संत,
प्रथम पूज्य भगवान को हमने,
मिलके आज पुकारा,
रिद्धि सिद्धि के दाता,
बल बुद्धि के धाम,
दूर करो अज्ञानता,
कर दो पूरण काम,
हमें भी दो वरदान में भगवन,
अगम ज्ञान पुकारा,
आए शरण में तेरी,
कष्ट हरो भगवान,
हम भक्तों के कष्ट हर,
करो नाथ कल्याण,
बीच भंवर में नैया फंस गई,
दे दो हमें सहारा,
दीन दुखी यह भक्तजन,
करें आपसे प्रार्थना,
गणनायक गणराज से,
‘रामा’ करे ये याचना,
हम सबके जीवन का भगवन,
दूर करो अंधियारा,
– प्रेषक –
रामकिशन ‘रामा’ तिवारी।
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
