
वृंदावन में मिल गयो री श्याम मेरा सांवरिया
Vrindaavan Mein Mil Gayo Re Shyaam Mera Saanvariya lyrics
वृंदावन में मिल गयो रे श्याम मेरा सांवरिया,
सांवरिया सांवरिया मेरो सांवरिया.....
बागो बागो मैं फिरी मेरे आगे आगे सांवरिया,
आगे आगे सांवरिया मेरे पीछे पीछे सांवरिया,
डाली में छुप गयो री श्याम मेरो सांवरिया....
तालों तालों मैं फिरी मेरे आगे आगे सांवरिया,
साड़ी में छुप गयो री श्याम मेरे सांवरिया.....
कुआं कुआं मैं फिरी मेरे आगे आगे सांवरिया,
गगरी में छुप गयो री श्याम मेरे सांवरिया.....
महलों महलों मैं फिरी मेरे आगे आगे सांवरिया,
छिके पे बैठो री श्याम मेरे सांवरिया.....
मंदिर मंदिर मैं फिरी मेरे आगे आगे सांवरिया,
मूरत में छुप गयो री श्याम मेरे सांवरिया.....
सत्संग सत्संग मैं फिरी मेरे आगे आगे सांवरिया,
ढोलक पें बैठो री श्याम मेरे सांवरिया.....
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.


