
वो कौन है जिसने हमको दी पहचान है
वो कौन है जिसने हमको दी पहचान है।(2)
कोई और नहीं वो खाटू वाला श्याम है।।(2)
जिसकी रेहमत से होता हर एक काम है।
मेरा श्याम है। मेरा श्याम है।।
” वो कौन है जिसने हमको दी पहचान है।
हर चाहत पूरी कर दी दिल की आवाज़ को सुनकर,(2)
फूलों की सेज सजा दी राहों से कांटे चुन कर,(2)
ये किसकी कृपा से हर सुख हर आराम है।।(2)
मुझे याद है बीते दिन वो जब खुशियां थी ओझल सी,(3)
हर दिन था दुःख से मिलना हर घड़ियाँ थी मुश्किल सी,(2)
फिर किसने आकर उनको दिया विराम है।।(2)
कंकर को मोती कर दे पत्थर में फूल खिलाये,(3)
इस जग में एक ही है।जो मिटटी में नाव चलाये,(2)
वो कौन जो गिरते को लेता थाम है।।(2)
हमने तो वो भी पाया जो ना था हमारे हक़ में,(3)
सोनू का नाम लिखा है तुमने ही आज फलक में,(2)
ये किसकी बदौलत चेहरे पे मुस्कान है।।(2)
कोई और नहीं वो खाटू वाला श्याम है।।”(4)
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

