
शामा जू सुनतीं है दुखियों की कहानीं को
तरज़-:इक प्यार का नगमा है
शामा जू सुनतीं है, दुखियों की कहानीं को,
जल्दी चल बरसानें, इन्तज़ार वो करती है,
शामा जू सुनतीं है...
विश्वास तूं कर लेना, शामा की किरपा पे,
दुखड़े वो हर लेगी, सारे तेरे पलभर में,
खुशियों का समन्दंर है, करूणां का खज़ांना है,
रसिको कहना है, सन्तों की वाणीं है,
पागल नें किशोरी की, महिमा बख़ानीं है,
आ चल चलें बरसानें, प्यारी का प्यार पानें,
धसका पागल भी वहां, जाता है सर झुकानें,
तक़दीर बदलती है, उस दर पे जानें से,
बृज़रज के कणं कणं में, करूंणा बरसती है,
लेखक-: बाबा धसका पागल जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.

