
Is Baat Ko Baba Hum Samajh Na Pate
श्री श्याम श्याम श्री श्याम श्याम
सांवरे ओ सांवरे सांवरे ओ सांवरे
इस बात को बाबा
आज तलक हम समझ ना पाते है
तेरे दर पर आकर
आंसू हमारे निकल क्यूँ जाते है
निकल क्यूँ जाते है आंसू क्यूँ आते है
तेरे दर पर आकर आंसू हमारे
निकल क्यूँ जाते है सांवरे
श्याम श्याम श्याम श्याम…
कोई शिकायत नहीं हमे बाबा सारी दुनिया से
जीवन में आनंद बड़ा है केवल तेरी कृपा से
तेरी दया से जीवन में आनंद में मनाते है
निकल क्यूँ जाते है बाबा
तेरे दर पर आकर आंसू हमारे निकल क्यूँ जाते है
कोनसी ऐसी ख़ुशी है बाबा जो तूने नहीं दी है
दिल की हर मनसा को तुमने पल में पूरी की है
जो दिल चाहे तेरे दर वो मांगने आते है
दिल चाहता है हर दिन केवल ग्यारस का दिन हो
शर्मा का एक पल भी बाबा अब ना तेरे बिन हो
तेरे बिना एक पल भी बाबा जी नहीं पाते है
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.




