
शिव के दुलारे गिरिजा के लाल, भोग लगावो हमें कर दो निहाल ।। टेर।।
तर्ज – छोटी-छोटी गईया ।
सवामणी भरे लडुवन थाल, भेंट धरे तेरे सूण्ड सुण्डाल ।। १ ।।
मूसे चढ़ आवो गणपत लाल, मान बढ़ावो आके हे रिछपाल ।। २ ।।
घर में पधारो दीन के दयाल, दीनों का रखलो थोड़ा सा ख्याल ।। ३ ।।
रिद्धि-सिद्धि संग ले आवो शिव लाल, ‘हर्ष’ दयालु आके करदो कमाल ।। ४ ।।
लिरिक्स – विनोद अग्रवाल (हर्ष) जी
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.
