
शेरावाली के भवन में छम छम नाचे लांगुरिया,
नाचे लांगुरिया छम छम नाचे लांगुरिया,
शीश मैया के मुकुट विराजे अंग मैया के साड़ी,
पर्वत ऊपर राज करत है मैया शेरावाली,
सात दीप नौ खंड में हो रही जय जयकार,
मैया मेरी अजब निराली भेद ना कोई पाए,
मैया केवल आपका रहा भरोसा मोए,
छवि दिखला दो अपनी मेरी आशा पूर्ण होए,
कौन तिथि देवी पूजे कौन तिथि भगवान,
कौन अतिथि शिवजी पूजे कौन तिथि हनुमान,
साते को देवी पूजे नवमी को भगवान,
तेरस को शिव जी पूजा पूरण को हनुमान,
हिंदी · Read on Bhajan Baan
Share this bhajan with your family
Send it to your satsang group before kirtan so everyone has the words.





